संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची। बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत अंतर्गत चनगनी टिकरा टोली निवासी स्व: अब्दुल हमीद के 45 वर्षीय पुत्र रत्न प्राप्ति अब्दुल रऊफ की गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार गुरुवार को अब्दुल रऊफ नामक युवक अपने खेत धान का बिंड़ा छटने के लिए अपने गाँव के ही अपने खेत में गया था, इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और मौसम के बिगड़ते हालात ने तेज हवाओं व आंधी और बिजली की कड़कड़ाहट ने ऐसी करवट बदली की अब्दुल रऊफ नामक युवक ठीक बिंड़ा छिंटना शरू किया ही था कि अचानक आसपास के क्षेत्र में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरी और 45 वर्षीय अब्दुल रऊफ ठनका की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राँची के रिम्स भेज दिया है। वहीँ सूचना पाकर केशा पंचायत की मुखिया अंजू कच्छप एवं आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स जताया, साथ ही मुखिया अंजू कच्छप ने परिजनों को आश्वासन दिलाते हुए उनके परिजनों को कहीं हैं कि अब्दुल रऊफ के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली योजना, मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन योजना के तहत सारे कागजातों को लेकर बेड़ो अंचलाधिकारी से मिलकर योजना की राशि मुहैया कराएगी। 45 वर्षीय अब्दुल रऊफ अपने पिछे अपनी पत्नि मनीरा खातून, दो बेटा एवं एक बेटी को छोड़ गए। उनके सुपुर्दे खाक (जनाजे की नमाज व मिट्टी) आज दोपहर 3 बजे चनगनी टिकरा टोली के ही कब्रिस्तान में की जाएगी।
