बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
मंगलवार को शाम 4:00 बजे के आसपास हल्की बारिश एवं तेज आंधी के साथ हुए वज्रपात से बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत मध्यघिरी गांव के अशोक यादव के 16 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार पूर्व पिंटू कुमार की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं परिजनों की मदद से राजीव को सदर अस्पताल बांका ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उक्त किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। राजीव की मौत की खबर मिलते ही मृतक की माता मदिया देवी पिता अशोक यादव सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक भाई में अकेला था। एवं मृतक को तीन बहन थी। वहीं इस संबंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है। विधि सम्मत जांचोपरांत नियमानुकूल पीड़ित परिवार को आर्थिक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वही इस दुखद घटना पर विधायक मनोज यादव, प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश शैतन्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पिड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
