एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर सारठ सीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत सारठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार 22 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर करहैंया गांव में छापेमारी कर एक तस्कर को 1 किलो 16 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
राजकीय मध्य विद्यालय के पास पकड़ा गया आरोपी
अंचलाधिकारी सारठ कृष्ण चंद्र सिंह मुण्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम करहैंया स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क से मोटरसाइकिल सवार अरुण मंडल को पकड़ा। आरोपी अरुण मंडल, उम्र करीब 48 वर्ष, पिता स्व. तेजनारायण मंडल, ग्राम जरकावन, थाना सोनारायठाढ़ी, जिला देवघर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
बाइक और मोबाइल भी जब्त
बरामद सामानों की विवरणी:
- गांजा: 1 किलो 16 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
- मोटरसाइकिल: Honda Shine SP, रजि. नं. JH04W 2316, इंजन नं. 305BKONE1, चेसिस नं. ME4JC83CJMG006831। पुलिस के अनुसार बाइक का इस्तेमाल गांजा खरीदने और बेचने में किया जाता था।
- मोबाइल: VIVO कंपनी का, IMEI नं. 867125083354081, 867125083354099, सिम नं. 6207945894। इसका भी इस्तेमाल तस्करी में हो रहा था।
छापेमारी दल में ये थे शामिल
छापेमारी दल का नेतृत्व अंचलाधिकारी सारठ कृष्ण चंद्र सिंह मुण्डा ने किया। टीम में थाना प्रभारी पुअनि दीपक कुमार साह, सअनि दीपक मंडल, चौकीदार 4/9 एकानंद मिश्रा, चौकीदार 3/5 राहुल कुमार दत्त तथा चालक JHG/342 रामेश्वर पंडित शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
