Birsa Times

फ्लिपकार्ट-अमेजन के फर्जी कस्टमर केयर बन ठग रहे थे 4 साइबर अपराधी, देवघर पुलिस ने दबोचा

PM किसान, बिजली बिल की APK फाइल भेज उड़ाते थे पैसे, सद्दाम पहले भी जा चुका है जेल

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: एसपी प्रवीण पुष्कर के आदेश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने 17 जून 2026 को सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक और गूगल पर फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठग रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी

असरफ अंसारी, 26 वर्ष, पिता– मजिद मियां, कुरवा, थाना– सोनारायठाढ़ी
सद्दाम अंसारी, 36 वर्ष, पिता– अयूब मियां, बरमतरा, थाना– सारवां
मुस्तकीम अंसारी, 26 वर्ष, पिता– उस्मान मियां, बरमतरा, थाना– सारवां
बिनोद दास, 37 वर्ष, पिता– स्व. धिरजु महरा, यूबिया, थाना– पथरड्डा ओ.पी.
ठगी का शातिर तरीका
फर्जी कस्टमर केयर: गूगल पे, फोनपे और पेटीएम का फर्जी अधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देते थे।
खतरनाक APK फाइल: ‘PM Kisan Yojna’, ‘Bijli Bill’ या ‘RTO Challan’ के नाम से फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
एयरटेल थैंक्स ऐप फ्रॉड: फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने का झांसा देते थे और एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए कार्ड चालू करने के नाम पर ठगी करते थे।
बरामदगी और आपराधिक इतिहास
आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल और IMEI के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार सद्दाम अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी साइबर थाना काण्ड संख्या- 80/25 में जेल जा चुका है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में जुटी है।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *