Birsa Times

गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गुरुआ ज्वेलरी लूटकांड में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

रवि कुमार गुरुआ

गुरुआ (गया): गुरुआ बाजार में 27 मई को हुई चर्चित ज्वेलरी लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि अपराधी आमस थाना क्षेत्र के बनाही गांव में ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया।पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सुजीत चौधरी के पैर में दो गोली तथा श्रवण कुमार के पैर में एक गोली लगी। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि, इस दौरान गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, लूटी गई ज्वेलरी तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।घायल दोनों आरोपियों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *