देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवीपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से तीन लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों के बाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोनों की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयास और निगरानी के बाद तीनों मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर लिए गए।
बरामद मोबाइल थाना परिसर में संबंधित लाभुकों को सौंपे गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने देवीपुर पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता की सराहना की।
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने अथवा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मोबाइल मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, देवीपुर पुलिस ने लौटाए तीन खोए फोन
