Birsa Times

बिजली तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक,मौत से गांव में मातम।

बिजली तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक,मौत से गांव में मातम।

बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के चमरेगा गांव में गुरुवार को घरेलू बिजली करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चमरेगा गांव निवासी नंदलाल उरांव के 23 वर्षीय पुत्र सूरज उरांव के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज उरांव अपने घर में घरेलू कार्य के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के समय घर में उसके अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो सूरज को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक दीपक कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज मिलनसार और मेहनती स्वभाव का युवक था,जिसकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *