शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के केदली पंचायत अन्तर्गत बिहारी में मंगलवार की देर शाम उस वक्त कोहराम मच गया।जब दिल्ली में काम करने वाले 18 वर्षीय मजदूर मोहम्मद सूफ़ियान की तेज धूप की वजह से अचानक जब दिल्ली में हुई मौत के बाद शव गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही देखने वाले लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुटने लगी।और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।परिजनों के विलाप से हर आने जाने वाले लोगों की आंखें नम हो जाता था।मालूम हो कि बिहारी गांव निवासी मोहम्मद शौकत के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सूफ़ियान 20 दिन पूर्व अपने परिवार के भरणपोषण के लिए दिल्ली के गुड़गांवा में मजदूरी करने गया था।बीते सोमवार को वह जैसे ही ड्यूटी पर जा रहा था, तभी तेज धूप के वजह से अचानक सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा, आनन-फानन में स्थानीय लोगों और साथी लोगों के द्वारा स्थानीय चिकित्सकों के पास भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मोहम्मद सूफ़ियान का आकस्मिक निधन हो गया है। सूफ़ियान के असमय निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे बुढ़े माता और पिता को छोड़ गया। माता पिता चित्कार करते करते बार बार बेहोश हो जा रहे थे ।जबकि गांव की अन्य महिला उसे शांत करने में जुटी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही केदली पंचायत मुखिया अशोक यादव सहित दर्जनों लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।
