Birsa Times

कांके थाना की पुलिस ने चोरी हुए मामले का त्वरित उद्भेदन कर दो चोर को भेजा जेल

कांके थाना की पुलिस ने चोरी हुए मामले का त्वरित उद्भेदन कर दो चोर को भेजा जेल

संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज

राँची। ​कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि कांके थाना कांड संख्या-111/26 (दिनांक 31.05.26), धारा-303 (2)/334 (1) B.N.S. के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बी०आई०टी० मेसरा थाना क्षेत्र के नेवरी विकास सिरत नगर निवासी शाकीब खान, पिता- कल्लू खान, और शमीम अंसारी, पिता- रहमान अंसारी, के रूप में की गई है। ​थाना प्रभारी कुणाल कुमार के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है। मंगलवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *