Birsa Times

अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को मारा टक्कर, एक का इलाज के दौरान मौत एक घायल।

अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को मारा टक्कर, एक का इलाज के दौरान मौत एक घायल।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- दाउदनगर तरफ से आने के दौरान कारा मोड पर घटी घटना ,ओबरा थाना क्षेत्र के कारा मोड़ के पास रविवार के सूबह एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। वहीं एक का जमुहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का पहचान कोबरा थाना क्षेत्र के कुरमाईन गांव निवासी राकेश कुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव निवासी अंकुश कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना के जायजा लिया। वहीं कुरमाइन गांव में जाकर पीड़ित परिवारों से घटना की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिक अपने रिश्तेदार अंकुश के साथ दाउदनगर तरफ से कारा मोड होते हुए अपने घर जा रहा था। इस दौरान औरंगाबाद तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन ने मौके पर बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया। जहां से दोनों को स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल से भी मृतक निखिल को जमुहार मेडिकल कॉलेज एवं घायल अंकुश को पटना रेफर किया गया। इसमें निखिल कुमार की मौत जमुहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। वही अंकुश का इलाज अभी पटना में ही चल रहा है। वहीं घटना के बाद मौके से अज्ञात वाहन फरार हो गया है। घटना में बताया गया है कि दोनों एक ही बाइक पर सवार दाउदनगर तरफ अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कारा मोड पर यह घटना घटी है। वहीं घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मां सविता देवी सहित पूरे परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। आसपास के लोग परिवार को ढांढस बध रहे हैं घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र मृतक के घर पहुंच कर परिवार के लोगों को सांत्वना दिया कहां की विपत्ति के समयमनष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस भीष्म स्थिति में आपके साथ खड़े है तथा सरकार के द्वारा जो भी मिलने वाले सहायता राशि दिलाने का प्रयास करूंग वहीं विधायक ने पिडीत परिवार को सहायतारशि भी उपलब्ध कराया हीं अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया है कि घटना के बाद अगल-बगल की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है कि किस गाड़ी से यह घटना घटी है। इसकी जांच जारी है। मृतक की मौत इलाज के दौरान जमुहार में हुई है। आवेदन प्राप्त कर आगे के दिशा में कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *