Birsa Times

गुरुआ में छह दिन पूर्व हुए जेवरात दुकान लूटकांड की जांच तेज, सिटी एसपी ने किया दौरा।

गुरुआ में छह दिन पूर्व हुए जेवरात दुकान लूटकांड की जांच तेज, सिटी एसपी ने किया दौरा।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ (गयाजी) :- जिले के गुरुआ प्रखंड में छह दिन पूर्व गुरुआ बाजार स्थित एक जेवरात दुकान में हुई चोरी व लूटकांड की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। मामले की जांच और अब तक की प्रगति की जानकारी लेने के लिए सोमवार को गया के सिटी एसपी ने गुरुआ का दौरा किया।दौरे के दौरान सिटी एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों से मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही स्थानीय व्यवसायियों एवं आम लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए ताकि बाजार में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।सिटी एसपी ने अधिकारियों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने तथा जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है।गौरतलब है कि गुरुआ में हुई इस लूटकांड की घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई जा चुकी है। अब सिटी एसपी के दौरे के बाद लोगों को मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *