रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ थाना क्षेत्र के कठबारा गांव में रविवार को गुरुआ पुलिस ने नक्सल कांड में फरार चल रहे आरोपी ब्रह्मदेव पासवान के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था।जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गुरुआ थाना में कांड संख्या 11/98 दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कुर्की के दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।
