संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय नवाडीह में दो छात्रों द्वारा एक दुसरे पर पत्थर चलाने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल छात्र शंकर कुमार उम्र 13 वर्ष के रुप में पहचान हुई है। स्वजनों घायल युवक को सीएचसी चांदन पहुंचाकर इलाज कराया।घटना को लेकर घायल छात्र के पिता राजेश रमानी ने चांदन थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि प्रिन्स कुमार एवं पीयूष कुमार ने पत्थर मारकर उनके पुत्र का सिर फोड़ दिया।साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक बच्चों पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण विद्यालय में अनुशासनहीनता बढ़ रही है।परिजनों का कहना है कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना हुई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
