संवाद सूत्र-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन (बांका)आज शनिवार को चांदन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 50 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जानकारी के अनुसार चांदन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चैकिंग के दौरान देवघर की और से आ रही एक स्कॉर्पियो वैन रजिस्ट्रेशन नंबर BR01P B4644 को रोककर तलाशी के दौरान 50 लीटर विदेशी शराब जप्त एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान विजय कुमार पिता बंसीधर महतो सा०दलसिंहसराय ,जिला समस्तीपुर निवासी के रूप में की गई है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर पांडेयमोड़ के समीप वाहन चैकिंग अभियान चलाकर शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।
