Birsa Times

उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश एवं वन्यजीवों को क्षति पहुँचाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश एवं वन्यजीवों को क्षति पहुँचाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

आदिवासी एक्सप्रेस वसीम आलम

साहिबगंज : उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गश्ती अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार प्रातः लगभग 06:30 बजे वन विभाग की टीम नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान टीम ने एक व्यक्ति को नाव के माध्यम से संरक्षित क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर जाल लगाकर वन्यजीव एवं वन उत्पादों को नुकसान पहुँचाते हुए देखा। वन विभाग की टीम को देखते ही उक्त व्यक्ति नाव लेकर भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया गया। घटनास्थल से नाव एवं जाल को जब्त कर वन क्षेत्र कार्यालय, तालझारी लाया गया। वन विभाग के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है। वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उधवा झील पक्षी आश्रयणी जैसे संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीवों एवं वन संपदा को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पक्षी आश्रयाणी एरिया में अनाधिकृत प्रवेश पूर्णतः वर्जित है।
यह कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री पंचम दुबे के नेतृत्व मे किया गया , इस अभियान में प्रभारी वनपाल श्री राणा रंजीत, प्रधान वनरक्षी श्री अखिलेश मरांडी, श्री प्रेम कुमार , श्री पप्पू कुमार एवं अन्य वनकर्मी की सक्रिय सहभागिता रही।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *