Birsa Times

ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल

ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ (गयाजी) :- जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत कठवारा गांव में रविवार को ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कठवारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के ऊपर करकट चढ़ा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया। बिजली का तेज झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को जल्द ठीक कराने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *