Birsa Times

दुबा गांव बने नलजल योजना के रूम में भूसा रखने का आरोप।

दुबा गांव बने नलजल योजना के रूम में भूसा रखने का आरोप।

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ (गयाजी) :- जिले के गुरुआ के दुबा पंचायत के गुलनी गांव में बने नल-जल योजना की बनी रुम में पंचायत के ही मुखिया पति सतेंद्र यादव पर भूसा रखने का आरोप ग्रामीणों ने लगाई है। ग्रामीणों में आक्रोश दुबा पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पर आरोप लगाया है कि नल-जल योजना के लिए बने स्थान एवं सामग्री का उपयोग जनता को पानी उपलब्ध कराने के बजाय भूसा रखने के लिए किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। योजना की टंकी एवं परिसर में भूसा रखे जाने से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन कुमार एवं और कई ग्रामीण लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही एवं मनमानी के कारण सरकारी योजना का उद्देश्य विफल हो रहा है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन कुमार ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा नल-जल योजना के आधा अधूरा कार्य को जल्द चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है,लेकिन यहां सिर्फ आधे गांव में ही नल जल की पानी मिल रही है। जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस संबंध में मुखिया पति सतेंद्र यादव से दूरभाष से बात करनी चाही किंतु उनसे बात नहीं पासी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *