दुकानदार पर बहला-फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का लगा आरोप,
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक दुकानदार पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा। घटना के 19 दिन बाद पीड़िता की मां ने हंटरगंज थाना में गुरुवार देर शाम आवेदन देकर शिकायत जिसके बाद पुलिस शिकायत के आधार आरोपी को गिरफ्तार कर करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पीड़िता की मां द्वारा दी गई आवेदन के अनुसार यह घटना 25 अप्रैल को हुई थी। आरोपी मोहम्मद शलाबुद्दीन जो गांव का ही निवासी है, नाबालिग को घर से बहला-फुसलाकर अपनी दुकान ले गया। वहां से वह उसे अपनी दुकान के अंदर कमरे में ले गया।
नाबालिग को डरा-धमकाकर की वारदात
कमरे में आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस डर और लोक-लाज के कारण पीड़िता की मां 19 दिन तक चुप रही। जिसके बाद पीड़िता के परिजन तत्काल हंटरगंज थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की मां की आवेदन पर तत्काल आरोपी सलाउद्दीन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
