Birsa Times

जमुआ में चावल व्यवसाय से लूट कांड का हुआ खुलासा : तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद

जमुआ में चावल व्यवसाय से लूट कांड का हुआ खुलासा : तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चौक पर स्थित एक दुकान सह मकान में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटी गई राशि का कुछ हिस्सा तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। घटना का विवरणयह घटना 12 मई 2026 रात 08:15 बजे की है। जमुआ चौक स्थित बंसी साव की दुकान में दो अज्ञात अपराधी ग्राहक बनकर आए। चावल खरीदने के बहाने उन्होंने दुकान खुलवाई और घर के अंदर घुसकर मारपीट एवं डरा- धमकाकर 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन लूट ली। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी घटना के बाद जमुआ थाना में कांड संख्या 130/2026 दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा: बिनोद कुमार साव (35 वर्ष)- ग्राम मिरजागंज, जमुआ।गुड्डु कुमार लहरी (28 वर्ष) – ग्राम पचम्बो, कोडरमा।नन्दकिशोर रविदास उर्फ मन्टु (31 वर्ष) – ग्राम चंदौरी, तिसरी।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।बरामदगी का विवरण पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है: नगद राशि: कुल 11,100 रुपये। मोबाइल: घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन। मोटरसाइकिल: एक पल्सर (जेएच 11एएम 5501) और एक होंडा शाइन (जेएच11एई 4661) छापेमारी दल इस सफल अभियान में गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, जमुआ थाना प्रभारी विभुति देव, रोहित कुमार सिंह एसआई जमुआ थाना, महेश चन्द्रा थाना प्रभारी हिरोडीह थाना, शम्भु नन्द ईश्वर थाना प्रभारी तिसरी थाना, वेद प्रकाश पाण्डेय स अ नि जमुआ थाना, स अ नि सुमित कुमार सिंह जमुअ थाना और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *