Birsa Times

कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय बना पार्किंग एरिया।

कान्हाचट्टी प्रखंड कार्यालय बना पार्किंग एरिया।

पार्किंग शेड होने के बाद भी कार्यालय के अंदर मोटरसाइकिल लगाना चिंताजनक।

विकाश कुमार कान्हाचट्टी

कान्हा चट्टी प्रखंड कार्यालय और प्रखंड के जनता इन दिनों भगवान भरोसे है। जिस प्रखंड कार्यालय में जनता की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए, वह इन दिनों पार्किंग स्थल बन गया है। यदि आप कान्हाचट्टी प्रखंड से है और प्रखंड कार्यालय जाना होता होगा तो, आपका नजर सबसे पहले प्रखंड कार्यालय के भीतर खड़े मोटरसाइकिल वाहनों पर जरूर जाता होगा। जिस कार्यालय के ऊपर एक प्रखंड के विकास और जनता की समस्याओं का निष्पादन करने की दायित्व है, वह इन दिनों खुद बीमार अवस्था में है। जहां की अनुशासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब सवाल उठता है की क्या प्रखंड विकास पदाधिकारी जो प्रत्येक दिन प्रखंड कार्यालय में लगे मोटरसाइकिलों देखते हुए गुजरते हैं वे आखिर इस पर कार्यवाई क्यों नही करते। क्या अब कान्हा चट्टी प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था भी भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। दूसरी तरफ प्रखंड कर्मियों का भी प्रखंड कार्यालय से मनमाने ढंग से अनुपस्थित होना भी प्रखंड के जनता के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। वही इस पूरे मामले पर प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने गहरा चिंता व्यक्त करते हुए कहा की बीते कुछ महीनों से कान्हाचट्टी प्रखंड भगवान भरोसे चल रही है, प्रखंड कार्यालय के अंदर मोटरसाइकिल पार्किंग करना बेहद चिंताजनक है और यह प्रखंड कर्मियों की अनुशासहीनता को दर्शाता है। साथ ही प्रखंड के कई कर्मी उपायुक्त महोदय के हाल ही के फरमान को दरकिनार करते हुए मनमाने तरीके से प्रखंड कार्यालय आते है। बहुत कम कर्मी ही है जो समय से प्रखंड कार्यालय पहुंचते है। साथ ही कई बार हिदायत देने के वावजूद महत्वपूर्ण बैठकों से भी कई कर्मी गायब रहते है, जो काफी चिंताजनक है। बैठक में प्रखंड के विकास योजनाओं और विकास पर चर्चा होती है, और बैठकों से कई कर्मी का लगातार गायब रहना प्रखंड के विकास को प्रभावित करता है। कई बार इन विषयों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की गई है पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *