*हूल दिवस एवं पदयात्रा की तैयारी को धूमधाम से मानने को लेकर बैठक संपन्न*

*सौरभ भगत*

अमडा़पाडा़-प्रकृति विहार पार्क परिसर में शनिवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी द्वारा आयोजित “मित घंटा मित दिन,मित दिन मित महीना”की एक बैठक आदिवासी यूथ क्लब अमड़पाडा़ के सदस्यों के साथ सम्पन्न किया गया।बैठक की अध्यक्षता क्लब के सचिव बैंजामिन मराण्डी ने किया।इस बैठक में मुख्य रूप से हूल दिवस के उपलक्ष में 26 जून से 30 जून तक होने वाला पदयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा किया गया।यह पदयात्रा सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) दुमका से शुरू होकर शाहिद ग्राम भोगनाडीह तक किया जाएगा।

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य अमर शहीद सिदो – कान्हू, चांद-भैरव,फूलो- झानो ,शाम परगना,बीर बजल के साथ साथ सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। जिन्होंने अपने हक अधिकार के लिए अपनी प्राणों की आहुति दी।तत्पश्चात संथाल परगना का निर्माण हुआ।इस बैठक में बैसी के संयोजन डाo एo एमo सोरेन,कोषाध्यक्ष सनातन मुर्मू, संयुक्त सचिव नायकी सोरेन,मीडिया प्रभारी सुलेमान मराण्डी,स्टीफन मरांडी,रामदास सोरेन,लॉरेंस बेसरा , नजीर सोरेन,हेमांसु मुर्मू,प्रधान सोरेन, एंड्रियास मुर्मू, बेटका मुर्मू ,मनियल मुर्मू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment