*बासमती गांव में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आगाज,बीडीओ,सीओ व पुलिस इंस्पेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन*

*सौरभ भगत*

अमड़ापाड़ा:-प्रखंड क्षेत्र के बासमती गांव स्थित राधा गोविंद मंदिर प्रांगण में शुक्रवार शाम को मंदिर समिति के द्वारा आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह हरिनाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता,अंचल अधिकारी औसाफ़ अहमद खां व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपार खुशी हुई।कहा कि मानव जीवन में ईश्वर की कृपा सभी को मिले।इस भागवत कथा को सुनकर अपने जीवन में भी आत्मसात करने का प्रयास करें और आने वाले भविष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमारे समाज और देश में हो। यह बहुत ही पावन अवसर है कि आज रामनवमी भी है और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भी हो रहा है।

वहीं समिति के अध्यक्ष रविंद्र पाल ने कहा कि महाराज जी वृंदावन धाम से चलकर हम लोगों के गांव आये हैं और हम सबों को ये प्रयास करना है कि इनके द्वारा बताए गए अच्छे शब्दों को अपने जीवन में पिरोकर नेकी की राह में चलें।वहीं सचिव प्रताप मंडल ने कहा कि महराज जी सात दिनों तक शाम 7 बजे से रात के 10 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे,और कथाएँ मन को एकाग्रता देने के लिए कथाओं को जरूर सुनना चाहिए। महाराज जी के द्वारा किए जाने वाले कथा वाचन को संयम से सुने और आत्मसात करें। कथा वाचक श्री शिवम कृष्णजी महाराज ने तीनों अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।मौके पर समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सहित समिति के सदस्य के अलावे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment