*नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी गई विदाई*

*सौरभ भगत*

अमड़ापाड़ा-प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव के पहाड़िया टोला स्थित वैष्णवी दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र में नौं दिनों तक चल रहें मां दुर्गा के पूजा की समाप्ति के बाद शनिवार को मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को नगर भ्रमण के साथ इकडी़ नदी में विसर्जन किया गया.विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने मंदिर पहुँचकर माँ की पूजा अर्चना की.एवं सिंदूर खेला के रस्मों को पूरा किया.महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर एवं सिंदूर उड़ा कर मां की विदाई दी.

एवं बारी-बारी से भक्तो ने माँ को प्रणाम किया.इस दौरान भक्तो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया,एवं प्रतिमा को नगर भ्रमण के साथ डीजे के धुन में विदाई संगीत के साथ माता रानी के जयघोष के साथ इकडी़ नदी स्थित वैष्णवी मंदिर घाट में श्रद्धालु भक्तो ने नम आंखों से माँ को विदाई देकर विसर्जित किया.मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन एएसआई संतोल मुर्मू,ग्रामीण विजय पहाड़ियां,प्रिंस कुमार,नीरज कुमार,टिंकू कुमार,करण कुमार,दारासिंह पहाड़ियां सहित दर्जनों महिला-पुरुष भक्त शामिल थे।

Leave a Comment