देवघर। स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके हाथों ट्रॉफी का अनावरण एवं टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जाएगा।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में जिले की कई टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सीईओ संजय मालवीय, सचिव आशीष झा, कार्यकारी सचिव नीरज झा, कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जोगिन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार बर्नवाल, रितेश केसरी, निर्मल कुमार एवं जिम्मी सहित सभी टीमों के फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख 10 हजार एवं उपविजेता टीम को 55 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज, विजेता टीम को मिलेगा एक लाख दस हजार
