Birsa Times

जोगनी पहाड़ में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

जोगनी पहाड़ में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव

पांडू,पलामू। जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगनी पहाड़ स्थित खुरा टोला में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान संजय कुमार रवि (21 वर्ष) पिता उमेश राम के रूप में हुई है। उनका स्थायी पता ग्राम ओबरा पांडू बताया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार रवि अपने वर्तमान निवास खुरा टोला जोगनी पहाड़ में रह रहे थे।बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वहीं आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा अग्रतर कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *