बारियातू। बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत लातेहार-चतरा सीमा पर स्थित नावाडीह गांव के समीप पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव की सूचना मिलते ही बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक ने भूरा रंग का जींस, सफेद छींटदार फूल शर्ट तथा अंदर लाल रंग की गंजी पहन रखी थी। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है, बाल गंजा तथा शरीर हल्का मोटा बताया गया है।सबसे अहम बात यह है कि मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।बारियातू थाना पुलिस ने आसपास के थानों एवं आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में इस हुलिये के व्यक्ति की पहचान होती है तो तत्काल बारियातू थाना,जिला लातेहार को सूचना दें।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
लातेहार-चतरा सीमा पर पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,हाथ बंधे होने से हत्या की आशंका
- May 11, 2026
0
19
Less than a minute
You can share this post!
administrator
