पिठौरिया से सटे पतरातू के तालाटांड़ में पत्रकार के साथ मारपीट, माईक व मोबाइल तोड़े
संवाददाता/राँची/इरफान अंसारी/दिव्य दिनकर न्यूज
रामगढ़। पतरातू में लाईव न्यूज 11 पत्रकार गुलाम सरवर, तालाटांड निवासी के साथ मारपीट की गई है। जिसमें गुलाम सरवर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में उन्होंने पतरातू थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा है कि गुलाम सरवर तालाटांड पंचायत मुखिया से किसी काम के सिलसिले से उनके आवास जा रहे थे। इसी दौरान भरत करमाली और शंकर करमाली और उसके परिजनों द्वारा रोक कर गाली गलौज करते हुए अचानक मारपीट करने लगे।जिससे गुलाम गंभीर रूप से घायल हो गये। साथ ही साथ लाईव न्यूज 11 का माइक तोड़ दिया गया। वहीं घायल पत्रकार किसी तरह वंहा से भाग कर घर पंहुचे। जिसके बाद पत्रकार गुलाम के परिजन उसे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जंहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया।
