आदिवासी एक्सप्रेस वसीम आलम
साहिबगंज :जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लबरी गांव स्थित (सुड़ी टोला) दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से ख़राब है। बिजली विभाग की सुस्ती के कारण लबरी गांव में ग्रामीण अंधरे में जुझ रहे हैं।
ग्रामीणों के शिकायत के बाद 2 दिन पूर्व ही एक खराब ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया था, जिसके बाद महज कुछ ही घंटों में ट्रांसफार्मर दोबारा जल कर खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया है कि बिजली बाधित होने के कारण बच्चों का पढ़ाई लिखाई पूरी तरह बाधित है साथ ही ग्रामीण गर्मी से व्याकुल हैं जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बिजली विभाग के ठेकेदार का कहना है कि बरहेट के नेता जी को पैरवी कराने पर ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अब बताईए काम और जिम्मेदारी बिजली विभाग की लेकिन पैरवी नेता जी से कराना पड़ेगा, और किन किन नेताओं से पैरवी कराना पड़ेगा, यह सवाल है..
