Birsa Times

करंट की चपेट में आने से महिला घायल,

करंट की चपेट में आने से महिला घायल,

सीएचसी हंटरगंज में भर्ती

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

हंटरगंज(चतरा): हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। महिला अपने घर से पास में रखे जलावन लकड़ी लाने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उसे तत्काल ग्रामीणों ने हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, भोजपुर गांव निवासी रामजी भुईयां के 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी सुबह करीब 8 बजे अपने घर के पास रखे जलावन लकड़ी को लाने जा रही थीं। तभी पास ही एक बिजली खंभे की अर्थिंग पर दौड़ रहा करंट की चपेट में आ गई।बताया गया है कि इस अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही महिला ने उस तार को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं और अचेत हो गईं। घर वालों ने देखा तो आनन-फानन में बांस के माध्यम से तार से छुड़वाया।इसके बाद एंबुलेंस की मदद से महिला को हंटरगंज सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है और जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *