Birsa Times

हुसैनाबाद में पेट्रोल को लेकर हाहाकार,पंप पर उमड़ रही भारी भीड़, लोग परेशान

हुसैनाबाद में पेट्रोल को लेकर हाहाकार,पंप पर उमड़ रही भारी भीड़, लोग परेशान

आदिवासी एक्सप्रेस /लालू कुमार यादव

हुसैनाबाद,पलामू। शहर में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है।अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल समाप्त हो चुका है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालात यह हैं कि सुबह से ही पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। पेट्रोल की कमी का सबसे ज्यादा असर बाइक और कार चालकों पर पड़ रहा है। लोग जरूरी कामों के लिए भी अपने घरों से निकलने में असमर्थ हो रहे हैं। कई लोग पेट्रोल पंप तक पहुंचने के बाद खाली हाथ वापस लौट रहे हैं, जिससे नाराजगी भी बढ़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। शादी-विवाह, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि, पेट्रोल की कमी के पीछे स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। कुछ लोग कीमत बढ़ने की आशंका में स्टॉकिंग की बात कह रहे हैं, तो कुछ इसे आपूर्ति में बाधा से जोड़ रहे हैं।लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस संबध में हुसैनाबाद विजय पेट्रोलियम के संचालक बबलू कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी से ही पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति नही किया जा रहा है।जिसके कारण तेल का स्टॉक समाप्त हो गया है।उन्होंने एक से दो दिनों के अंदर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद जताई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *