Birsa Times

जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी।

जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन(बांका)तुर्की भैरोगंज मुख्य सड़क मार्ग के बगवा मोड़ स्थित अमगाछी जंगल से चांदन थाना पुलिस ने एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है।रविवार रात्रि अमगाछी जंगल में एक युवक का शव मिलने की सुचना पर पहुंची चांदन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव सड़ी-गली होने की वजह से शिनाख्त नहीं पायी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक विक्षिप्त था। आसपास के गांवों में भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था।जो कई दिनों से दिखाई नहीं पड़ रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *