तालाब कपड़ा धोने गई थीं तीनों माँ-बेटी, एक को बचाने में हुआ हादसा
संतोष कुमार दास
चतरा: रविवार को जिले के सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थी। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। जिसके बाद घटना कि जानकारी सदर थाना पुलिस व प्रशासन को दी गई। बावजूद ना तो पुलिस और ना नही प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच पाई थी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।