Birsa Times

पालोजोरी में मासूम की संदिग्ध मौत, मां पर हत्या का आरोप

पालोजोरी में मासूम की संदिग्ध मौत, मां पर हत्या का आरोप

देवघर (पालोजोरी): पालोजोरी थाना क्षेत्र के मटियारा पंचायत अंतर्गत एक दर्दनाक और संदिग्ध घटना सामने आई है, जहां एक दूधमुंहे बच्चे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बरदडूबा खरडंगाल निवासी करीम अंसारी (पिता सरफुद्दीन अंसारी) की शादी करीब चार वर्ष पूर्व इस्लामिक रीति-रिवाज से मुस्कान के साथ हुई थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जिसमें पत्नी पर गैर-नाजायज संबंध का शक जताया जा रहा था। शनिवार को करीम अंसारी मजदूरी कर घर लौटे और पत्नी से भोजन मांगा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद करीम घर से बाहर निकल गए। इसी दौरान उन्होंने अपने दूधमुंहे बच्चे अहमद रजा जो कि उम्र करीब 1से डेढ़ वर्ष का है। जिनको पिता द्वारा उन्हें दूध पिलाकर सुला दिया गया था।
कुछ देर बाद जब मुस्कान कमरे में पहुंची और बच्चे को उठाने की कोशिश की, तो बच्चा नहीं उठा। इसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को इलाज के लिए पालोजोरी सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पिता करीम अंसारी ने अपनी पत्नी पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, मुस्कान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने बच्चे को बेड पर मृत अवस्था में पाया और उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ भी की है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जांच का विषय है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को भेजा जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *