संवाददाता- अबुल कलाम
टंडवा- (चतरा) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार 4 बजे रात्रि और मंगलवार 04 बजे सुबह कहा जा सकता है 13, 04, 2026 को राहम बाईपास रोड एनटीपीसी और मगध के बीच झुमरी बैरियर के पास तीन हाईवे से चोरों ने डीजल के टंकी तोड़कर हजार रुपए की डीजल निकाल कर रात्रि 4:00 बजे के आसपास ले गए एवं एक हाईवे में दो आदमी सोए हुए थे। उन लोगों के साथ अज्ञात चोरों द्वारा बुरी तरह से पीठ पीठ कर जख्मी कर दिया हाईवे गाड़ी में एक ड्राइवर दुसरा मालिक दोनों लोग सोए हुए थे अचानक चोरों ने टंकी टोडने की आवाज आई निंद खुलने के बाद गेट खोलते ही चोरों ने पड़कर काफी मारपीट कर दिया हाइवा गाड़ी मालिक प्रफुल्ल कुमार को सर पर चोट लगने से सर फट गया और खुन का बहाव काफी तेज हो गया। सात आठ की संख्या में चोरों ने था इसलिए इन दो लोगों ने कुछ कर नहीं पाया। इसके बाद भी चोरों ने गाड़ी के ड्राइवर से कहने लगा कि अगर किसी को बोलेगा तो अगले बार जान से मार देंगे इसलिए डर के मारे इन लोगों ने सुबह होकर स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ छानबीन कर चोरों की गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की इस तरह से जहां पर चोरी किया गया वहां पर एक टायर दुकान से 15 दिन पूर्व लाखों रुपए के समान चोरों ने ताला तोड़कर चुरा ले गए इसके बाद दूसरी वाली दुकान से एक दिन पूर्व कुछ चोरों ने दूसरी दुकान से भी लाखों रुपए की समान ले जाने की मामला सामने आया इस तरह की घटना आए दिन राहम बायपास रोड में गुजरता है इससे लोगों में रात होने के बाद बड़ी गाड़ी हो या छोटी गाड़ी सब के लिए डर-डर कर गुजरना पड़ता है आए दिन लोगों के साथ चोरों ने मारपीट कर चोरों द्वारा राहगीरों को भी पकड़ कर सारा सामान छीन लिया जाता है।
राहम बाईपास झुमरी बैरियर के पास हाइवा ड्राइवर एवं मालिक के साथ मारपीट कर हजारों रुपए की डीजल चोरों ने चोरी कर लिया।
