Birsa Times

ग्राम गेरेंजा में ग्रामीणों की बैठक,मुआवजा व जल समस्या पर उठी आवाज।

ग्राम गेरेंजा में ग्रामीणों की बैठक,मुआवजा व जल समस्या पर उठी आवाज।

संवाददाता राम कुमार

बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के ग्राम गेरेंजा पंचायत चेताग के हराफू टोला में लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की उपस्थिति में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक कंपनी द्वारा बिना अनुमति के गांव में प्रवेश करने का मामला सामने आया है,जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा एनएच सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की गंभीर समस्या भी उठाई गई।ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य को लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है।
इस मुद्दे पर अनीता देवी ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सरकार की संवेदनशील नीतियों के बावजूद आदिवासी समुदाय की भूमि अधिग्रहित कर निर्माण कार्य तो कर लिया जाता है,लेकिन समय पर मुआवजा नहीं दिया जाता, जिससे ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
बैठक में क्षेत्र के कई जलमीनारों के खराब होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। इस पर अनीता देवी ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता से वार्ता कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अनीता देवी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *