Birsa Times

मच्छर से बचाव को लेकर अभितक नहीं की गई है कोई व्यवस्था,नाराज

मच्छर से बचाव को लेकर अभितक नहीं की गई है कोई व्यवस्था,नाराज

रवि कुमार गुरुआ

गुरुआ में मच्छर के आतंक से लोग कई माह से परेशान है।इस बात को लेकर कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुरुआ स्वास्थ्य विभाग को दी थी किंतु अधिकारी अभितक बचाव को लेकर कोई उचित व्यवस्था करना तो दूर इस ओर देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।इधर लोग मच्छर की इस जहरीले डंक से परेशान हैं किंतु जिम्मेवार गुरुआ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानकारी के बाद भी ऐसे अनजान बने हुए जैसे वो इस बारे में कुछ जानते ही नहीं है।इस घटना को लेकर यहां के स्थानीय ग्रामीणों ने गुरुआ स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराज़गी जाहिर की है।उन्होंने अविलंब स्वास्थ्य विभाग से सटे श्री राम बिगहा, डोमेया,बेनिबिगहा,गुरुआ बाजार समेत प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मच्छर भगाने बाली दवा एवं फ़ोकिंग छिड़कने की मांग किए है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *