दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता अयुब अंसारी ने ली जदयू की सदस्यता। गोमो। 17 जनवरी को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अयुब ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार और खीरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में जदयू की सदस्यता ली। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले अयुब भाई को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि आगामी 3 फरवरी को “जोहार नितीश महारैली” में जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता और बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन झारखंड प्रदेश के रामगढ़ में होने जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो इसकी तैयारी गांव – गांव में जोर – शोर से करें। ताकि रैली ऐतिहासिक हो। इस अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, मो. गुलाम रसूल, शब्बीर अंसारी,आदि उपस्थित थे।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
कहा,देश को विश्व गुरु बनाने के लिए गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी... -
चेयरमैन बने प्रदीप मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव।
गोमो। जिला कार्यालय रिटायर्ड कॉलोनी स्थित आज देर शाम जिला कबड्डी एसोसिएशन धनबाद सदस्यों कि बैठक... -
स्वर्गीय विनोद बाबू के नीति सिद्धांत पर चलने वाला नेता सी. पी.चौधरी को ही वोट देंगे : सदानंद महतो
गोमो। आजसू पार्टी के द्वारा तोपचांची क्षेत्र में विभिन्न पंचायत का दौरा किया गया। यह दौरा...