Birsa Times

विभिन्न मामले में फरार चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार।

विभिन्न मामले में फरार चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार।

रिपोर्ट – विशेष संवादाता

ओबरा (औरंगाबाद ) :- ओबरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने विभिन्न मामले में फरार चल रहे पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी नागेन्द्र राम पिता बनवारी राम एवं कारा टोला दूबे बिगहा निवासी राकेश कुमार, पिता स्व० उपेंद्र सिंह के विरुद्ध दाउदनगर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत था, निर्गत वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी के दौरान उक्त दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी धीरेंद्र सिंह, पिता स्व० व्यास सिंह एवं समता देवी पति धीरेंद्र सिंह व श्री गोरेया निवासी पवन कुमार पिता अजय सिंह के विरुद्ध वारंट निर्गत था, निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान उक्त तीनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी वारंटी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *