Birsa Times

प्रेम विवाह को लेकर विवाद, मामला थाना पहुंचा

प्रेम विवाह को लेकर विवाद, मामला थाना पहुंचा

सतगावां कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के रामशाला शिवपुर माधोपुर रोड स्थित चिमनी ईंट भट्ठा के पास प्रेम विवाह को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया, स्थिति तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रेमी युगल को एक कमरे में सुरक्षित रूप से रखा, और तत्पश्चात सतगावां पुलिस को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी सोनू कुमार और काजल कुमारी के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को दोनों घर से भागकर मंदिर में शादी कर लिया और सतगावां के रामशाला स्थित प्रेमिका के एक रिश्तेदार के यहां शरण लेने पहुंची । सोमवार को लड़की के परिजनों को जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में नोंकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। भीड़ बढ़ने और किसी अनहोनी की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित कमरे में बंद रखा, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत कराया और प्रेमी युगल को सुरक्षित थाने में लाया गया ,इसी के साथ सतगावां प्रशासन दोनों पक्षों को समझा कर मामला को समाधान करने में जुटी गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *