गोमो। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु सभी किसानों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। साथ ही सभी किसानों को लैंड सीडिंग तथा आधार सीडिंग कराना भी अनिवार्य है। इस हेतु पंचायतवार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी किसान उपस्थित होकर उपरोक्त कार्यों को संपन्न करवा लेंगे। तत्पश्चात सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान की राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजीत सिंह तोपचांची ने बताया कि हरिहरपुर 11 जुलाई, गोमो 15 जुलाई, दुमदुमि 21 जुलाई, मदेडीह 25 जुलाई, रामा कुंडा 31जुलाई, ब्रह्मणडीहा 5 अगस्त, सिंहदाहा 10 अगस्त, पवापुर 18 अगस्त, खेसमी 23 अगस्त, लोकबाद 28 अगस्त में कैंप का आयोजन होगा। जिसमें सभी किसानों को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है।
Related posts
-
दीप नारायण सिंह ने चंद्र प्रकाश चौधरी को जीताने की अपील की ।
गोमो।12 मई 2024 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के यप्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह... -
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित...