गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह टुंडी चरक पहुंचे और शहीद संदीप सिंह स्मारक समिति द्वारा आयोजित प्रथम शहादत दिवस समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज का दिन टुंडी वासीयों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन टुंडी के लाल शहीद संदीप सिंह ने मां भारती की सेवा करते-करते अपनी शहादत दे दी थी और टुंडी का नाम पुरे देश में ऊंचा किया था। इनके शहादत को देश याद रखेगा। ऐसे वीर सपूत के परिजनों को मैं उनके शहादत के लिए नमन करता हूं। साथ ही साथ झारखंड सरकार से मैं मांग करता हूं कि चरक गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करे और गांव में राज्य सरकार के द्वारा शहीद संदीप सिंह का आदमकद प्रतिमा लगे। साथ ही साथ उनके परिजनों को शहीद का सम्मान मिले। आज के दिन शहीद संदीप सिंह के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Related posts
-
जदयू तोपचांची प्रखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को विजय बनाने का संकल्प लिया।
गोमो। तोपचांची प्रखंड जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक लालूडीह ग्राम में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तोपचांची प्रखंड... -
विप्र सेना महिला प्रकाेष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्माेत्सव
गोमो। चिरंजिवी और विष्ण के छठें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्माेत्सव शुक्रवार काे धैया स्थित... -
भारत दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था के रूप में उभर रहा है : सदानंद महतो।
गोमो। तोपचांची प्रखंड के दुमदुमी पंचायत में आजसू तथा भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न...