घोंघा पंचायत में अवेध रूप से देशी महुआ शराब का चल रहा था करोबार, 70 लीटर महुआ शराब सहित 100 किलो महुआ जावा किया जप्त।

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता

मोहनपुर। थाना क्षेत्र के घोंघा पंचायत के तिलैया मंझियाना गाँव मे अवेध रूप से देशी महुआ शराब का करोबार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया की 24 दिसंबर 2022 को समय करीब 5:10 बजे गुप्त सूचना मिली की ग्राम तिलैया मंझियाना में विनोद मंडल पिता ब्रहम्देव मंडल उर्फ टेटु मंडल व पिंकु मंडल पिता शंकर मंडल के घर पर भारी मात्रा में देशी महुआ शराब बनाकर बेचने हेतु रखा हुआ है। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार और इंस्पेक्टर अपने टीम के साथ शनिवार को समय करीब 5.50 बजे तिलैया मंझियाना में छापामारी किया। दोनो के घर के पास जैसे ही पहुँचा तो पुलिस को देख कर दोनों भागने लगे साथ गये सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर दोनो भाग गये। दोनों के घर पर बारी-बारी से छापामारी किया। विनोद मंडल के घर से करीब 40 (चालीस) लीटर महुआ शराब एवं 65 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। पिंकु मंडल के घर पर छापामारी करने पर इनके घर से 30 (तीस) लीटर महुआ शराब एवं 35 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया।

Related posts

Leave a Comment