अंतिम संस्कार से लौटने के क्रम में  ‍‍तालाब में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घण्टो बाद मिला शव

राजेश सहाय 

चौपारण प्रखण्ड के ग्राम पंचायत ब्रह्मोरिया में रविवार को 50 वर्षीय महेंद्र यादव, पिता स्वर्गीय गिरधारी यादव की मौत तालाब में डूबने से हो गई। लोगों ने बताया कि गावं के छोटू यादव की मृत्यु हो गयी थी जिसके अंतिम संस्कार में सभी के साथ महेंद्र यादव भी श्मशान गया था। जिसके बाद लौटने के क्रम में रास्ते मे पड़ने वाले तालाब में नहाने चला गया। जिसके बाद लोगों के मना करने पर भी वह गहरे पानी मे चला गया। तालाब में पानी भी अधिक मात्रा में है,जिसके बाद वह डूबने लगा। वहां कुछ लड़के बचाने के लिए तालाब में कूदे परन्तु जब तक ये उसके पास पहुंच पाते महेंद्र यादव गहरे पानी मे समा गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नही चला तो चय से गोताखोरों की टीम आई और काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर थी।

Related posts

Leave a Comment