50 हजार का इनामी उत्तम का उत्पात अब बिहार में हुआ चालू

2017 से चतरा के सदर थाना में  लिखा गया था उत्तम यादव का चर्चित इतिहास

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक मामला चतरा में दर्ज है, फिलहाल नेपाल में रह कर चला रहा है अपना गैंगस्टार

कुन्दन पासवान

चतरा सदर थाना के सुरही मुहलला निवासी कन्हाई यादव के पुत्र  गैंग स्टार उत्तम यादव इन दिनों काफी चर्चा में है।

बिहार के अतरी विधायक पुत्र समेत उत्तम यादव पर बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषणा कर दी है। कानो कान शहर में इसका चर्चा काफी जोर पकड़ लिया है। साथ हीं उत्तम से पंगा लेने वाले लोगों को भी बैचेनी बढ़ गई है। चतरा उपायुक्त द्वारा गैंगस्टर उत्तम यादव पर सी सी सीए लगा कर  उसके घर पर नोटिस भी चिपकाया गया है। अतरी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव का पुत्र के साथ भी कई घटना में गैंगस्टर  उत्तम यादव शामिल की ख़बर है। सुपारी किलर गैंगस्टर उत्तम यादव कुछ माह पूर्व चतरा के एक पत्रकार को भी अपना निशाना बनाया था।घटना के पूर्व सूचना लीक होने पर तत्कालीन थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने तत्परता दिखाते हुए मामला का पटाक्षेप करने में सफल हुए थे।

अपराध के दुनिया में पाव रखने वाला सुपारी किलर गैंगस्टर उत्तम यादव के साथ अजय पासवान सहित जिले के एवं शहर के दो दर्जन टीम यूजर युवक सक्रिय है। गेंगस्टार यादव पर हत्या,आगजनी,लूट पाट,आर्म्स एक्ट फिरौती सहित कई संगीन अपराध के मामला दर्ज है। बिहार झारखंड और नेपाल के दो दर्जन कुख्यात अपराधी इसके गैंग में है।बिहार पुलिस उतम यादव  के विरुद्ध छापामारी अभियान चला कर झारखंड के कई ठिकानों पर छापा भी हुआ है।

Related posts

Leave a Comment