*प्रखंड खाद आपूर्ति विभाग में गड़बड़झाला* औचक निरीक्षण में पहुंचीं जिला परिषद *390 बोरा चावल गुम हिसाब* कालाबाजारी का चल रहा खेल

संवाददाता साहिबगंज/बोरियो- प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली अनाजों को हेर फेर कर गायब करने का खेल जारी है। इसी कड़ी में बुधवार के दिन शिकायत के आधार पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका मुर्मू बोरियो प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी अनाज गोदाम में औचक निरीक्षण पर पहुँची। जिसके बाद जाँच में पाया गया कि 390 बोरा सरकारी चावल माल गोदाम से गायब है, और जिसका कोई हिसाब लिखा नहीं गया है।

जाँच के क्रम में पाया गया कि गोदाम के एजीएम मुकेश मंडल गायब हुए अनाज का हिसाब देने में असक्षम हैं। उसके बाद बोरियो के खाद्य आपूर्ती विभाग के अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप को सूचना दी गयी, और उक्त घटनास्थल पर बुलाया गया।

बाद में खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि उसने अभी प्रभार लिया है, जिस कारण से उसे इस तरह के हेर फेर की जानकारी नहीं है। अब जिला परिषद अध्यक्ष के दिये जानकारी के अनुसार इस घोटाले की जाँच की जायेगी, और दोषी अधिकारी और अन्य लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। बता दे कि पहले भी कई दफा इस तरह के कालाबाजारी की शिकायत और सूचना आती रही है। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के कालाबाजारी में सरकारी गोदाम में काम कर रहे मजदूरों को मोहरा बनाया जाता है।

और जिला के मदनशाही निवासी और बांझी बाजार निवासी का भी इस तरह के घोटाले में नाम आता रहा है। उक्त दोनों व्यक्ति सरकारी अनाज के आवांटन का ठेका करते हैं। इधर बोरियो बाजार के भी बड़े अनाज व्यापारियों की भी इस गोरखधंधा में शामिल रहने की बात सामने आ रही है।

ईधर मोनिका मुर्मू ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोरियो प्रखंड में सरकारी अनाजों का कालाबाजारी हो रहा है, और इस आधार पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सूचना सत्य पायी गयी। साथ ही उन्होंने बताया कि अब दोषी अधिकारियों और अन्य लोगों की शिकायत जिला के उपायुक्त महोदय से किया जायेगा। और जो दोषी हैं उसपर कार्यवाही करेंगे

Related posts

Leave a Comment