Birsa Times

चंदवा में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

चंदवा में ट्रक-बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची–लातेहार मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शिव टोली के समीप उस समय हुई, जब एक 407 ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में एक की पहचान रांची जिले के खलारी निवासी टिकू भुइयां के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 407 ट्रक डालटनगंज से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *