Birsa Times

पिठौरिया के नया टोली मोड़ पर बड़ा हादसा, एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल

पिठौरिया के नया टोली मोड़ पर बड़ा हादसा, एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल

पिठौरिया पुलिस की तत्परता से घायल को तत्काल रिम्स भेजा गया, प्रशासन के योगदान को ग्रामीणों ने सराहना की
संवाददाता/जिला व्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोली मोड़ के समीप बुधवार की संध्या लगभग 7 बजे एक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना पिठौरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना में पदस्थापित एसआई इकबाल हुसैन अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध को सुरक्षित वाहन में बैठाकर बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पुलिस के पहुंचने से घायल को शीघ्र उपचार मिल सका।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *