Birsa Times

ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर माता-पिता संग कोतवाली पहुँची विवाहिता, पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर माता-पिता संग कोतवाली पहुँची विवाहिता, पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर महेन्द्र कुमार गौतम जालौन 8542832748
माधौगढ़ (जालौन)।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू हिंसा और विवाहिता के उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक पीड़ित विवाहिता अपने माता-पिता के साथ न्याय की गुहार लगाने माधौगढ़ कोतवाली पहुँची। महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता देवी पत्नी योगेंद्र जो कि वर्तमान में ग्राम बोहरा की निवासी हैं, मंगलवार को बदहवास हालत में अपने पिता और मां के साथ कोतवाली पहुँचीं। पीड़ित महिला सीता देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति योगेंद्र आए दिन उसके साथ बिना किसी वजह के गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करता है। ससुराल के अन्य लोग भी इस प्रताड़ना में पति का साथ देते हैं।
पिता का दर्द

बेटी को घर से बाहर निकाल दिया
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कोतवाली परिसर में मौजूद पीड़ित महिला के पिता ने अपनी बेटी की आपबीती बताते हुए कहा कि दामाद और उसके परिजनों की क्रूरता इस कदर बढ़ गई है कि उन्होंने उनकी बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। थक-हारकर बेटी को अपने मायके की शरण लेनी पड़ी।

हमारी बेटी को आए दिन मारा-पीटा जाता है। हद तो तब हो गई जब उसे घर से बेघर कर दिया गया। हम अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हुए हैं।
विवाहिता की तहरीर पर माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर शिकायती पत्र ले लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पति व ससुराल पक्ष को पूछताछ के लिए कोतवाली तलब किया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *