हरा सेब सेहत के लिए लाभकारी होता है

हरा सेब सेहत के लिए होता है लाभकारी

News Agency : यह तो हम सभी जानते हैं कि सेब खाना बेहतर स्वास्थ्य के बेहद लाभदायक होता है। लेकिन जब भी लोग सेब खरीदते हैं तो सबसे पहले उसके लाल रंग को ही देखते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि लाल सेब की तरह ही हरा सेब भी सेहत के लिए बेहद फायदेमदं होता है। हालांकि लोग इसका सेवन कम ही करते हैं। तो चलिए जानते हैं हरा सेब खाने स स्वास्थ्य को होने वाले कुछ जबरदस्त लाभों के बारे में-

हरे सेब में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तरह के एंटी.ऑक्सीडेंट लाल सेब से ज्यादा होता है। विटामिन ए, सी और के से भरपूर इस सेब को खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

हरे सेब में फ्लावोनोइड होता है और ये तत्व अस्थमा जैसे रोग में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये फेफड़ों को सही ढंग से काम करने में मदद करता है। हरा सेब अगर रोज खाया जाए तो ये महिलाओं में होने वाले फेफड़ों के कैंसर की संभावना twenty one प्रतिशत तक कम कर देता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी, ए और के से भरा होने के कारण ये एंटी एजिंग गुणों से भी भरा होता है। इसलिए अपने आप को यंग और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए इसे अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना ही चाहिए।

Related posts

Leave a Comment