विवेक ओबेरॉय ने किया मांफी मांगने से इंकार

हाल ही में विवेक ओबेरॉय द्वारा शेयर किया गया एक मीम खूब वायरल हो रहा है जिसने नए विवाद को तूल दे दिया है। विवेक ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया है जिसमें एक फोटो कोलाज है। पहले में ऐश्वर्या, सलमान के साथ नजर आ रही हैं। दूसरे में ऐश्वर्या की जोड़ी विवेक के साथ देखी जा सकती है, जबकि तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक संग हैं। इस मीम को एक जोक से जोड़ा गया है जो लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया है। इसमें साफ तौर पर झलक रहा है कि विवेक ने ऐश्वर्या के निजी जीवन पर वार किया है। तमाम सेलिब्रिटीज और ट्विटर यूजर अपना विरोध जता रहे हैं। हालांकि इस पर विवेक की प्रतिक्रिया भी आ गई है और उनके नजरिए से उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। साथ ही माफी मांगने से भी इंकार कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment